कबड्डी खिलाडि़यों का कियास्वागत

15 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में खगडि़या की टीम बनी उपविजेताफोटो है. 4 मेेंकैप्सन: खिलाडि़यों का स्वागत करते खेल प्रेमी प्रतिनिधि, खगडि़या15 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में पहली बार खगडि़या की टीम फाइनल मैच खेल कर प्रतियोगिता में उप विजेता रही. रेलवे जंकशन पर बालिका टीम का […]

15 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में खगडि़या की टीम बनी उपविजेताफोटो है. 4 मेेंकैप्सन: खिलाडि़यों का स्वागत करते खेल प्रेमी प्रतिनिधि, खगडि़या15 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में पहली बार खगडि़या की टीम फाइनल मैच खेल कर प्रतियोगिता में उप विजेता रही. रेलवे जंकशन पर बालिका टीम का खेल प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. बालिका टीम ने वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी की टीम को हरा कर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया था. वहीं फाइनल मुकाबला पटना बनाम खगडि़या के बीच खेला गया. वहीं सन्हौली दुर्गा स्थान में टीम को बधाई देने के लिए यूथ क्लब खगडि़या के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार सिंह, संरक्षक जयनेंद्र कुमार, रंधीर कुमार सिंह, डॉ प्रेम, हॉकी संघ के सचिव विकास कुमार, पिंकी कुमारी, मध्य विद्यालय सन्हौली के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार, क्लब के संरक्षक एवं भाजपा नेता रविश चंद्र, शिक्षिका प्रमीला तिवारी आदि लोग पहुंचे. कबड्डी संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह ने कहा कि जिले के दोनों वर्गों की टीम पिछले दो वर्षों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त की है. उन्होंने कहा कि अगर खिलाडि़यों को सुविधा एवं प्रशिक्षण व्यवस्था की जाये तो जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बना सकते हंै. उन्होंने कहा कि अगस्त में जूनियर बालक, बालिका का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर शिक्षक संघ के सुबोध कुमार, राहुल, सौरव, विक्की आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >