पिटाई से मर्माहत विद्यार्थी पहुंचे थाने

बेलदौर. छात्र की पिटाई से मर्माहत छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत किये. सोमवार को मिडिल स्कूल हनुमाननगर के पांचवीं कक्षा के छात्र आशीष कुमार को बोबिल ग्राम कचहरी के पूर्व सरपंच बिंदेश्वरी साह ने पिटाई कर दी. इससे नाराज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत थाने पहुंच कर की. शिकायत करने […]

बेलदौर. छात्र की पिटाई से मर्माहत छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत किये. सोमवार को मिडिल स्कूल हनुमाननगर के पांचवीं कक्षा के छात्र आशीष कुमार को बोबिल ग्राम कचहरी के पूर्व सरपंच बिंदेश्वरी साह ने पिटाई कर दी. इससे नाराज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत थाने पहुंच कर की. शिकायत करने वाले छात्र अभिषेक कुमार, सिंटू कुमार, नीतीश कुमार, नीतू कुमारी ने बताया कि पूर्व सरपंच की पौत्री कोमल कुमारी पहली कक्षा की छात्रा है, जिस पर किसी छात्र ने थाली फेंक दिया. कोमल ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से करते हुए आशीष पर थाली फेंकने का आरोप लगाया. इसकी शिकायत के बाद पूर्व सरपंच आक्रोशित होकर आशीष को पीटते हुए स्कूल ले जाकर खोये थाली को ढूंढ़ने का दबाव बनाये. इससे नाराज छात्र छात्राएं एवं अभिभावक थाना पहुंच कर दोषी पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >