खगडि़या. स्टेशन रोड में यूको बैंक के समीप एक युवक से लूटपाट की गयी. लूटपाट की शिकायत टाइगर मोबाइल से करने पर अपराधियों को पकड़ने के बदले टाइगर मोबाइल के जवानों ने उक्त युवक की ही पिटाई कर दी. नगर परिषद के विद्याधर मुहल्ला वार्ड नंबर 6 निवासी सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के पुत्र समरेश आनंद मित्र के घर से खाना खा कर लौट रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने स्टेशन रोड में उनके साथ लूट पाट की. गश्ती कर रहे एक टाइगर मोबाइल से जब उन्होंने शिकायत की तो, उन्होंने अपराधियों को पकड़ने के बदले उन्हीं की पिटाई कर दी. उक्त युवक ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है.
टाइगर मोबाइल के जवानों ने युवक को पीटा
खगडि़या. स्टेशन रोड में यूको बैंक के समीप एक युवक से लूटपाट की गयी. लूटपाट की शिकायत टाइगर मोबाइल से करने पर अपराधियों को पकड़ने के बदले टाइगर मोबाइल के जवानों ने उक्त युवक की ही पिटाई कर दी. नगर परिषद के विद्याधर मुहल्ला वार्ड नंबर 6 निवासी सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता […]
