परबत्ता. प्रखंड के दो उत्क्रमित उच्च विद्यालयों द्वारा मुख्यमंत्री पोशाक मद का उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं करने पर डीइओ ने संबंधित प्रधान को चेतावनी जारी की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ब्रजकिशोर सिंह के पत्रांक 898, 6 जून के अनुसार उच्च विद्यालय टीमापुर लगार तथा उच्च विद्यालय इंदिरा माध्यमिक माधवपुर ने वर्ष 2011-12, 2012-13, 2013-14 के पोशाक मद का उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं किया है. पत्र प्राप्ति के चौबीस घंटे के अंदर उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं देने पर वेतन स्थगित रखते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गयी है.
उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं देने पर चेताया
परबत्ता. प्रखंड के दो उत्क्रमित उच्च विद्यालयों द्वारा मुख्यमंत्री पोशाक मद का उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं करने पर डीइओ ने संबंधित प्रधान को चेतावनी जारी की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ब्रजकिशोर सिंह के पत्रांक 898, 6 जून के अनुसार उच्च विद्यालय टीमापुर लगार तथा उच्च विद्यालय इंदिरा माध्यमिक माधवपुर ने वर्ष 2011-12, 2012-13, 2013-14 […]
