धुतौली दुर्गा मंदिर परिसर में 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ शुरू, विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

पूरे रास्ते डीजे और भक्ति गीतों के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा

चौथम. प्रखंड अंतर्गत धुतौली दुर्गा मंदिर परिसर में 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ भक्ति और आस्था के माहौल में शुरू हुआ. यज्ञ का उद्घाटन बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल द्वारा किया गया. इससे पहले रामधुनी यज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें लगभग 425 महिलाएं एवं कन्याओं ने भाग लिया. शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर भूतौली मालपा होते हुए भगवती नदी तट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने जल भरकर पुनः गांव भ्रमण किया. पूरे रास्ते डीजे और भक्ति गीतों के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा. यज्ञ में आचार्य पंडित सिंटू पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई गयी. कार्यक्रम के दौरान मुखिया प्रतिनिधि डॉ. दीपक कुमार ने मंदिर तक सड़क निर्माण कराने की घोषणा की. वहीं विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल और मुख्य द्वार निर्माण कराने का आश्वासन दिया. इस धार्मिक आयोजन में मेला कमेटी के सदस्य प्रमोद कुमार, मनोज सिंह, संजय गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, चंदन पाठक, डॉ. दीपक कुमार (चाइल्ड स्पेशलिस्ट), सतीश प्रसाद, डॉ मनोज कुमार, मुंद्रिका प्रसाद, विनय भारती, राकेश कुमार, डॉ रामजी, उमेश रंजन भारती सहित कई ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >