अलग-अलग मामलों के चार अभियुक्त गिरफ्तार, रिहा

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से विभिन्न कांडों के चार नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने बताया कि न्यायालय द्वारा बलैठा के पचाठ गांव निवासी बह्मदेव प्रसाद के पुत्र गजेंद्र प्रसाद देव, पचौत के रणजीत साह के पुत्र राजपति साह, बेला नौवाद के युवी शर्मा […]

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से विभिन्न कांडों के चार नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने बताया कि न्यायालय द्वारा बलैठा के पचाठ गांव निवासी बह्मदेव प्रसाद के पुत्र गजेंद्र प्रसाद देव, पचौत के रणजीत साह के पुत्र राजपति साह, बेला नौवाद के युवी शर्मा के पुत्र खुशरू शर्मा एवं बेलदौर के जोगी शर्मा के पुत्र रवि शर्मा पर जमानतीय धारा के तहत वारंट निर्गत था. न्यायालय के आदेश के अनुपालनार्थ गिरफ्तार अभियुक्तों को थाने से ही बेल पर मुक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >