लॉज में बुला कर नाबालिग से गैंगरेप

पुलिस ने आरोपित तीनों युवकों को किया गिरफ्तारप्रतिनिधि, खगडि़याचित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के रामदेव लॉज में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर मामला दर्ज करते हुए गैंगरेप में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. गोगरी शिरनियां निवासी पीडि़ता ने […]

पुलिस ने आरोपित तीनों युवकों को किया गिरफ्तारप्रतिनिधि, खगडि़याचित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के रामदेव लॉज में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर मामला दर्ज करते हुए गैंगरेप में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. गोगरी शिरनियां निवासी पीडि़ता ने अपने आवेदन में बताया है कि 20-25 दिन पहले वह दरभंगा से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान ट्रेन में उसका संपर्क संतोष कुमार नाम के एक युवक से हो गया. बाद में उसने अपना मोबाइल नंबर भी दिया. 16 जून को संतोष ने उसे फोन कर खगडि़या बुलाया. 17 जून को वह एक लॉज में पहुंची. यहां उसने संतोष को सिर दर्द होने की बात बतायी. इसके बाद संतोष ने उसे दवा देते हुए खा लेने पर आराम होने की बात कही. उसने जैसे ही दवा खाया, आधा घंटे में उसे गहरी नींद आ गयी. सुबह वह जब जगी, तो अपने आप को नि: वस्त्र पाया और अपने अगल-बगल में संतोष व प्रेम कुमार को सोते हुए पाया. थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि यह घटना उक्त लॉज में रहने वाले छात्र रोहित कुमार के कमरे में हुई है. वह अलौली सतघट्टा का रहने वाला है. संतोष व प्रेम भी अलौली के रहने वाले हैं. तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >