मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

फोटो है 8 मेंकैप्सन- प्रदर्शन करतीं आशा.प्रतिनिधि, खगडि़याजिला आशा के द्वारा 14 जून से हड़ताल पर चले जाने के कारण अस्पताल की विधि व्यवस्था चरमरा गयी है. संघ के नेत्री डेजी कुमारी, रेखा कुमारी, अनिता कुमारी , कंचन कुमारी, वीणा देवी, ज्योति प्रभा ने बताया कि सरकार के द्वारा जब तक संघ के 10 सूत्री […]

फोटो है 8 मेंकैप्सन- प्रदर्शन करतीं आशा.प्रतिनिधि, खगडि़याजिला आशा के द्वारा 14 जून से हड़ताल पर चले जाने के कारण अस्पताल की विधि व्यवस्था चरमरा गयी है. संघ के नेत्री डेजी कुमारी, रेखा कुमारी, अनिता कुमारी , कंचन कुमारी, वीणा देवी, ज्योति प्रभा ने बताया कि सरकार के द्वारा जब तक संघ के 10 सूत्री मांगों को मान नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि सरकार आशा संघ के ऊपर दोहरी नीति अपना रही है. हड़ताल चरणबद्ध किया जायेगा. डेजी ने बताया कि आशा को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, 15 हजार मासिक वेतन बैंक के माध्यम से भुगतान करने, आशा कार्यकर्ताओं में से 50 प्रतिशत एनएम में राज्य सरकार द्वारा समायोजन करने, एक लाख का बीमा करने, मातृत्व अवकाश, विशेष अवकाश तथा अन्य कर्मचारियों की तरह सरकारी छुट्टी देने, प्रसव महिला को बैंक खाता के जगह चेक के माध्यम से राशि भुगतान करने, तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मनमानी रोके जाने सहित 10 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शन में कंचन कुमारी, रंजु, अनिता, संगीता, पारस मणी, रीना, वीणा, ज्योति प्रभा, मीरा, शांति, रानी, शबाना खातून, रुपम, सुनैना सहित दर्जनों आशा उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >