परबत्ता. प्रखंड के कवेला पंचायत अंतर्गत बलहा गांव स्थित बशी बाबा स्थान में विवादित स्थल पर लगे आम के पेड़ से फल तोड़ने के लिये प्रशासन ने दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. अनुमंडल पदाधिकारी ने ज्ञापांक 567 दिनांक 15 जून 15 जारी कर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन को दंडाधिकारी बनाया है. जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि मड़ैया थानाध्यक्ष के ज्ञापांक 437/15 दिनांक 13 जून 15 द्वारा इस हेतु प्रतिवेदित किया गया था कि बशी बाबा स्थान स्थित विवादित भूमि पर कुछ आम का पेड़ है जिसमें फल लगा है. आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की संभावना बनी रहती है. इस कार्य में सीओ शैलेन्द्र कुमार को वरीय प्रभारी बनाया गया है.
आम तुड़वाने के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त
परबत्ता. प्रखंड के कवेला पंचायत अंतर्गत बलहा गांव स्थित बशी बाबा स्थान में विवादित स्थल पर लगे आम के पेड़ से फल तोड़ने के लिये प्रशासन ने दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. अनुमंडल पदाधिकारी ने ज्ञापांक 567 दिनांक 15 जून 15 जारी कर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन को दंडाधिकारी बनाया है. जारी आदेश पत्र […]
