सड़क दुर्घटना युवक की मौत ,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

फोटो है 16 व 17 मेंकैप्सन- सड़क जाम करते लोग व शव को देखते लोग प्रतिनिधि, खगडि़यामुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर पंचायत के कुम्हरचक्की गांव के समीप एनएच-31 पर एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. महेशखूंट थाना क्षेत्र के हिरंगी टोला निवासी हरिनंदन कुमार […]

फोटो है 16 व 17 मेंकैप्सन- सड़क जाम करते लोग व शव को देखते लोग प्रतिनिधि, खगडि़यामुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर पंचायत के कुम्हरचक्की गांव के समीप एनएच-31 पर एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. महेशखूंट थाना क्षेत्र के हिरंगी टोला निवासी हरिनंदन कुमार ससुराल बेगूसराय से घर लौट रहे थे. इसी दौरान खगडि़या की ओर से जा रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया. दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नन्नकू मंडल टोला के समीप सड़क जाम कर दिया. जाम लगभग एक घंटे तक लगा रहा. हालांकि पुलिस के पहुंचते ही लोगों ने जाम हटा लिया. इस दौरान एनएच 31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही मृत युवक के घर घटना की सूचना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >