नियोजन रद्द करने की मांग

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के इंगलिश बन्नी निवासी नंदन कुमार दास ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अवैध तरीके से नियोजित टोला सेवकों के नियोजन को रद्द करने की मांग की है. श्री दास ने प्रेषित आवेदन में कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर उप समाहर्ता सुधीर कुमार की जांच में भी चार टोला सेवकों का नियोजन […]

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के इंगलिश बन्नी निवासी नंदन कुमार दास ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अवैध तरीके से नियोजित टोला सेवकों के नियोजन को रद्द करने की मांग की है. श्री दास ने प्रेषित आवेदन में कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर उप समाहर्ता सुधीर कुमार की जांच में भी चार टोला सेवकों का नियोजन अवैध पाया गया था. इसमें प्राथमिक विद्यालय मुसलिम टोला बाबू बगीचा रोहरी, प्राथमिक विद्यालय ब्रह्म बाबा स्थान बीचली टोला, प्राथमिक विद्यालय सिराजपुर परबत्ता, मध्य विद्यालय लाभ गांव इन चारों टोला सेवकों का नियोजन रद्द करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >