हवाई फायरिंग से लोगों में दहशत

मानसी. प्रखंड के मानसी बाजार के लोहिया चौक एवं सुभाष चौक पर सोमवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने हवाई फायरिंग की. इसके कारण आसपास के लोगों में दहशत है. हवाई फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग बाहर निकले, तब तक फायरिंग करने वाले भाग चुके थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हवाई फायरिंग के […]

मानसी. प्रखंड के मानसी बाजार के लोहिया चौक एवं सुभाष चौक पर सोमवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने हवाई फायरिंग की. इसके कारण आसपास के लोगों में दहशत है. हवाई फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग बाहर निकले, तब तक फायरिंग करने वाले भाग चुके थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हवाई फायरिंग के वक्त चौकीदार भी पास के दुकान पर मौजूद थे. उल्लेखनीय है की मानसी बाजार में पिछले माह भी कुछ शरारती तत्वों ने हवाई फायरिंग की थी. थानाध्यक्ष राम उदय तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >