उत्क्रमित हाइस्कूल के छात्रों ने किया सड़क जाम

अलौली: उत्क्रमितहाइस्कूल इचरूआ के छात्रों ने साइकिल राशि देने की मांग को लेकर अलौली-खगडि़या के मुख्य सड़क को इचरूआ चौक के पास ढाई घंटे से अधिक समय तक जाम रखा. इस कारण मुख्य सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा. सूचना मिलने पर बीडीओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों को आश्वासन देकर जाम […]

अलौली: उत्क्रमितहाइस्कूल इचरूआ के छात्रों ने साइकिल राशि देने की मांग को लेकर अलौली-खगडि़या के मुख्य सड़क को इचरूआ चौक के पास ढाई घंटे से अधिक समय तक जाम रखा.

इस कारण मुख्य सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा. सूचना मिलने पर बीडीओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. छात्रों ने बताया कि नौवीं वर्ग के छात्रों के लिए साइकिल की राशि उपलब्ध है. पर, एचएम की मनमानी के कारण छात्रों को राशि नहीं दी जा रही है. प्रधानाध्यापक के मनमानी की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गयी है.

गरमी छुट्टी के बाद पहला दिन स्कूल खुला, छात्र स्कूल पहुंचे, तो सभी कमरे बंद थे. एक भी शिक्षक समय से उपस्थिति नहीं थे.आक्रोशित छात्रों ने शिक्षकों की लापरवाही, स्कूल में समय से पढ़ाई नहीं होने आदि की समस्या को लेकर मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया. बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि डीइओ को स्थिति से अवगत कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >