ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

खगड़िया: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर पंचायत के कुम्हरचक्की गांव के समीप एनएच-31 पर एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. महेशखूंट थाना क्षेत्र के हिरंगी टोला निवासी हरिनंदन कुमार ससुराल बेगूसराय से घर लौट रहे थे. इसी दौरान खगड़िया की ओर से जा रहे […]

खगड़िया: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर पंचायत के कुम्हरचक्की गांव के समीप एनएच-31 पर एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. महेशखूंट थाना क्षेत्र के हिरंगी टोला निवासी हरिनंदन कुमार ससुराल बेगूसराय से घर लौट रहे थे. इसी दौरान खगड़िया की ओर से जा रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया.

दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नन्नकू मंडल टोला के समीप सड़क जाम कर दिया. जाम लगभग एक घंटे तक लगा रहा. हालांकि पुलिस के पहुंचते ही लोगों ने जाम हटा लिया. इस दौरान एनएच 31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही मृत युवक के घर घटना की सूचना दी. परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गये थे.

वाहन की ठोकर से युवक घायल : बेलदौर. वाहन की ठोकर लगने से एक विक्षिप्त युवक घायल हो गया. उसे स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >