इसके कारण मालती की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं रामधन सदा की 14 वर्षीया पुत्री बबीता कुमारी, रंजीत सदा की पत्नी सुलेखा देवी, जवाहर सदा की दो पुत्रियां संगीता कुमारी, पारो कुमारी को जख्मी हालत में लोगों ने सदर अस्पताल भेजा. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी. थानाध्यक्ष सुनील सहनी ने बताया कि उक्त मामले में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है.
धसना गिरने से युवती की मौत, चार जख्मी
अलौली: थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के ईमली गांव के समीप महिरबा बहियार में मिट्टी काटने के दौरान धसना गिर जाने से एक युवती की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गयीं. ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी बच्चियों को मिट्टी के नीचे से निकाला गया. मंगलवार को ईमली गांव निवासी कीरो सदा की […]

अलौली: थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के ईमली गांव के समीप महिरबा बहियार में मिट्टी काटने के दौरान धसना गिर जाने से एक युवती की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गयीं. ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी बच्चियों को मिट्टी के नीचे से निकाला गया. मंगलवार को ईमली गांव निवासी कीरो सदा की 17 वर्षीया पुत्री मालती कुमारी के साथ लगभग आधा दर्जन बच्चियां मिट्टी काटने के लिए महिरबा बहियार गयी थीं. इसी दौरान धसना सभी बच्चों के शरीर पर गिर गया.