बाइपास सड़क पर चलना मुश्किल

खगड़िया: शहर सुरक्षा तटबंध पर बनायी गयी बाइपास सड़क जजर्र हो चुकी है. सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. सड़क खराब होने से आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. बलुवाही से बखरी बस स्टैंड के समीप तक बाइपास सड़क की स्थिति नारकीय बन चुकी है. लोग मजबूरन इस सड़क से होकर गुजरते हैं. […]

खगड़िया: शहर सुरक्षा तटबंध पर बनायी गयी बाइपास सड़क जजर्र हो चुकी है. सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. सड़क खराब होने से आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. बलुवाही से बखरी बस स्टैंड के समीप तक बाइपास सड़क की स्थिति नारकीय बन चुकी है. लोग मजबूरन इस सड़क से होकर गुजरते हैं. खासकर बरसात के मौसम में इस मार्ग से होकर जाने आने वाले बड़े वाहनों को काफी परेशानी ङोलनी पड़ती है. सड़क के बीचों बीच कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है.

ट्रक ड्राइवर भगवान के भरोस धीमी गति से वे अपने वाहनों को बाइपास सड़क से होकर गुजरते हैं. स्थानीय हरि सिंह, अरुण कुमार मुंशी, संजय कुमार, मुन्ना कुमार आदि लोगों ने कहा कि बारिश के समय में घुटने भर पानी सड़क पर जमा हो जाता है. गरमी में वाहन के गुजरने से उड़ते धूल का सामना लोगों को करना पड़ता है. कई बार इस विषम परिस्थिति से स्थानीय जनप्रतिनिधि को अवगत करा चुके है. अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई, आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >