देशी कट्टा एवं गोली के साथ दो गिरफ्तार

प्रतिनिधि, बेलदौरग्रामीणों ने देशी कट्टा एवं आठ जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. मिली सूचना पर पुलिस सोमवार को घटनास्थल पर पहुंच कर अपने हिरासत में ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के ठुठ्ठी मोहनपुर के बुच्चन सिंह एवं कैंजरी पंचायत […]

प्रतिनिधि, बेलदौरग्रामीणों ने देशी कट्टा एवं आठ जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. मिली सूचना पर पुलिस सोमवार को घटनास्थल पर पहुंच कर अपने हिरासत में ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के ठुठ्ठी मोहनपुर के बुच्चन सिंह एवं कैंजरी पंचायत के कासिमपुर के मिथुन कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि बुच्चन सिंह रविवार को अपने तीन साथियों के साथ बाइक से बांके सिंह बासा आया हुआ था. ग्रामीणों के मुताबिक गांव में पहुंच कर वह गांव के पारस शर्मा से रंगदारी के रूप में पचास हजार रुपये देने की मांग की. इस संबंध में जेल में बंद अपने चचेरे भाई रवि महतो से मोबाइल पर बात करवाने की कोशिश करने लगा तथा कहा कि उन्हीं के आदेश से वह रुपया मांगने आया है. ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो वह हथियार दिखाते हुए गांव के राजेंद्र सिंह से उलझ गया एवं दहशत फैलने के नियत से एक हवाई फायरिंग भी की. इस घटना के बाद उन तीनों ने कासिमपुर गांव के जितेंद्र सिंह के यहां रात्रि विश्राम किया. इस घटना से नाराज बांके सिंह बासा के ग्रामीणों ने गोलबंद होकर रात्रि में उसके छिपने की जगह को घेर कर दोनों अभियुक्तों को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना सोमवार को पुलिस को दी. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >