उपमुखिया पति ने मुखिया से ग्राम सभा की पंजी छीनी

गोगरी. थाना क्षेत्र के राटन पंचायत के मुखिया से उपमुखिया पति के द्वारा ग्राम सभा की पंजी छीन कर गाली-गलौज करने व जान से मार डालने की धमकी देकर भाग जाने के मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया अपना रही है. बहरहाल, सोमवार को ग्राम सभा के दौरान घटी घटना पंचायत में चर्चा […]

गोगरी. थाना क्षेत्र के राटन पंचायत के मुखिया से उपमुखिया पति के द्वारा ग्राम सभा की पंजी छीन कर गाली-गलौज करने व जान से मार डालने की धमकी देकर भाग जाने के मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया अपना रही है. बहरहाल, सोमवार को ग्राम सभा के दौरान घटी घटना पंचायत में चर्चा का विषय बना हुआ है.

घटना के संबंध में मुखिया महेंद्र प्रसाद साह ने एसडीओ, एसडीपीओ व गोगरी थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगायी है.

अधिकारियों को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि इंदिरानगर धनखेता में वचनदेव दास के दरवाजा पर था. वहां उपस्थित लोगों को पीसीसी सड़क निर्माण की जानकारी दे रहा था उसी समय उपमुखिया पति हेमंत यादव और उसका भाई नित्यानंद यादव आये और पहले मुखिया को गाली-गलौज करने लगे. उसके बाद ग्राम सभा की पंजी छीन कर भाग गये. मुखिया ने कहा है कि भागते समय जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे. राटन मुखिया ने एसडीओ व एसडीपीओ से अपनी सुरक्षा व पंजी छीनने के लिए कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. मुखिया महेंद्र साह ने बताया है कि इससे पहले भी कई बार मुखिया पति के द्वारा अभद्रता की गयी है. थानाध्यक्ष यूएसपी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >