हॉकी खिलाड़ी पर मनचलों ने की छींटाकशी, रोड जाम

खगड़िया: कोसी कॉलेज के मैदान पर रविवार को प्रैक्टिस कर रही महिला हॉकी खिलाड़ियों पर कुछ मनचलों ने छींटाकशी की. टीम के कोच ने जब इसका विरोध किया, तो मनचलों ने उनके साथ हाथापाई की. इससे आक्रोशित हॉकी खिलाड़ी व जिला हॉकी संघ के सदस्यों ने कोसी कॉलेज के समक्ष रोड जाम कर कर दिया. […]

खगड़िया: कोसी कॉलेज के मैदान पर रविवार को प्रैक्टिस कर रही महिला हॉकी खिलाड़ियों पर कुछ मनचलों ने छींटाकशी की. टीम के कोच ने जब इसका विरोध किया, तो मनचलों ने उनके साथ हाथापाई की. इससे आक्रोशित हॉकी खिलाड़ी व जिला हॉकी संघ के सदस्यों ने कोसी कॉलेज के समक्ष रोड जाम कर कर दिया. सूचना पर चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष रंजीत रजक, एसआइ मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और मनचलों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर खिलाड़ियों ने जाम हटाया. रविवार को महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी अभ्यास कर रही थीं. इसी दौरान वहां आधा दर्जन की संख्या में मनचले पहुंच गये.

उन्होंने पहले तो खिलाड़ियों पर छींटाकशी की और विरोध करने पर र्दुव्‍यवहार भी किया. इसके बाद गुस्साये खिलाड़ियों व जिला हॉकी संघ के सदस्यों ने कॉलेज के सामने कचहरी रोड को जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर खिलाड़ियों ने लगभग आधा घंटे बाद जाम हटाया. हॉकी टीम के कोच विकास कुमार ने बताया कि दो चार की संख्या में मनचलों के आने से लगातार दो दिनों से खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी हो रही है. अभ्यास के दौरान मनचलों ने खिलाड़ियों पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी. उन्होंने इसका विरोध किया, तो मनचलों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी.

हॉकी टीम के कोच विकास कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
रंजीत रजक, थानाध्यक्ष, चित्रगुप्त नगर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >