वार्ड स्तर पर कमेटी को किया जायेगा मजबूत

मानसी. मध्य विधालय मटिहानी में रविवार को प्रखंड स्तरीय युवा शक्ति की बैठक हुई. अध्यक्षता करते हुए युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि सभी पंचायतों में वार्ड स्तर पर कमेटी को मजबूत किया जायेगा, ताकि युवा शक्ति हर गरीब तथा आम लोगों की समस्या के निदान के लिए आवाज बुलंद […]

मानसी. मध्य विधालय मटिहानी में रविवार को प्रखंड स्तरीय युवा शक्ति की बैठक हुई. अध्यक्षता करते हुए युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि सभी पंचायतों में वार्ड स्तर पर कमेटी को मजबूत किया जायेगा, ताकि युवा शक्ति हर गरीब तथा आम लोगों की समस्या के निदान के लिए आवाज बुलंद कर सके. छात्र किसान व मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए युवा शक्ति संघर्ष करते आ रही है. सुशासन की सरकार मंे बिचौलिया की चांदी कट रही है. मौके पर प्रखंड प्रधान महासचिव सुनील कुमार सिंह, जिला सचिव पप्पू यादव, वकील वर्मा, सुजीत कुमार, टोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >