एक तो ओवरलोड, उस पर चालक नाबालिग

परिवहन विभाग का सवारी वाहनों पर नियंत्रण नहींफोटो है 2 में कैप्सन : कुछ ऐसे हो रही है ओवरलोडिंग प्रतिनिधि, खगडि़याजिले के छोटे मोटे-वाहनों पर ओवरलोडिंग ऐसे हो रही है, जैसे लगता है जिले में परिवहन विभाग के अधिकारी काम ही नहीं करते हैं. इसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. हालत यह है […]

परिवहन विभाग का सवारी वाहनों पर नियंत्रण नहींफोटो है 2 में कैप्सन : कुछ ऐसे हो रही है ओवरलोडिंग प्रतिनिधि, खगडि़याजिले के छोटे मोटे-वाहनों पर ओवरलोडिंग ऐसे हो रही है, जैसे लगता है जिले में परिवहन विभाग के अधिकारी काम ही नहीं करते हैं. इसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. हालत यह है कि लोग ऑटो, कमांडर जीप की सवारी करने से कतराते हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें इनकी सवारी करनी पड़ती है. एनएच-31 जैसे व्यस्ततम सड़क पर कम उम्र के चालक ऑटो या कमांडर जीप धड़ल्ले से दौड़ा रहे हैं. पर, विभाग को इसकी परवाह नहीं है. चालक अपनी मरजी से जहां चाहते हैं, वहीं वाहन रोक कर सवारी बैठाने लगते हैं. बेंजामीन चौक, लक्ष्मी सिनेमा रोड, अस्पताल चौक, स्टेशन रोड आदि जगहों पर ऑटो चालकों द्वारा अवैध रूप से स्टैंड बना कर पैसेंजर को बैठाने का काम किया जा रहा है. उस पर भी अधिकतर चालक नाबालिग हैं. हालत यह है कि ऑटो पर जबरन 15-18 लोगों को बैठाया जाता है. इससे ऑटो अनियंत्रित होकर ही किसी तरह गंतव्य तक पहुंचती है. ऐसे में किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है. कुछ दिन पहले की बात करें तो सड़क दुर्घटनाओं में जिले भर में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद लोग परिवहन नियम को ताक पर रख कर बेधड़क वाहन का परिचालन करते नजर आ रहे हैं. ऐसा नहीं नहीं है कि इन सब चीजों से जिला प्रशासन अंजान है. अगर समय रहते ओवरलोडिंग पर नियंत्रण नहीं किया गया, दो दुर्घटनाओं की रफ्तार ऐसे ही बढ़ती नजर आयेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >