लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार

फोटो है 10 मेंकैप्सन- लाश को मुखाग्नि देते युवा शक्ति के दीपक चंद्रवंशी खगडि़या. युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने लावारिस लाश का दाह संस्कार कराया. रविवार को भी एक अज्ञात शव का दाह संस्कार पूरे विधि विधान के साथ अघोरी स्थान के गंडक नदी के तट पर किया गया. युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव दीपक […]

फोटो है 10 मेंकैप्सन- लाश को मुखाग्नि देते युवा शक्ति के दीपक चंद्रवंशी खगडि़या. युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने लावारिस लाश का दाह संस्कार कराया. रविवार को भी एक अज्ञात शव का दाह संस्कार पूरे विधि विधान के साथ अघोरी स्थान के गंडक नदी के तट पर किया गया. युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव दीपक चंद्रवंशी ने लावारिस शव को मुखाग्नि देकर समाज में एक नया संदेश देने का काम किया है. उन्होंने बताया कि वे अब तक दर्जनों अज्ञात शव का दाह संस्कार कर चुके हैं. उन्होंने युवाओं से भी ऐसे कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जब समाज में किस की मृत्यु होती है तो सैकड़ों की संख्या में मुहल्लेवासी उनके अंतिम संस्कार में भाग लेते हैं. ऐसे अज्ञात शवों का दाह संस्कार करना भी पुण्य का काम माना जाता है. मौके पर युवा शक्ति के राहुल कुमार, राजा कुमार, रणवीर कुमार, चंदन सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >