बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर रोड से साइकिल चोरी करते हुए छात्रों के हत्थे चढ़ा साइकिल चोर पुलिस को चकमा देकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया. शुक्रवार को साइकिल चोरी के आरोप मंे शैरबासा निवासी दाहु सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अमरदीप यादव को पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए व्यवहार न्यायालय खगडि़या लायी. इसी दौरान पेशाब करने के बहाने अमरदीप पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. हालांकि पुलिस कई घंटे तक उसकी खोजबीन की, लेकिन वह हाथ नहीं आया. थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है.
पुलिस को चकमा देकर चोर फरार
बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर रोड से साइकिल चोरी करते हुए छात्रों के हत्थे चढ़ा साइकिल चोर पुलिस को चकमा देकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया. शुक्रवार को साइकिल चोरी के आरोप मंे शैरबासा निवासी दाहु सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अमरदीप यादव को पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए व्यवहार न्यायालय […]
