बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के काली स्थान चौक के समीप शनिवार की शाम एक भटक रहा बालक अपनों को तलाशते हुए फूट-फूट कर रोने लगा. रोते बालक पर जब मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा की नजर पड़ी, तो वह बालक को उसके परिजनों से मिलाने की जुगत में लग गये. पूछ ताछ मंे सात वर्षीय बालक ने अपना नाम सूरज कुमार, पिता का नाम जनार्दन कुमार, ग्राम शर्रही, जिला सहरसा बताया. रोते हुए बालक ने बताया कि छोटे भाई से झगड़ा कर चलती गाड़ी में लटक कर यहा पहुंच गया. मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना दे दी गयी है.
सहरसा से भटक कर बेलदौर पहुंचा बालक
बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के काली स्थान चौक के समीप शनिवार की शाम एक भटक रहा बालक अपनों को तलाशते हुए फूट-फूट कर रोने लगा. रोते बालक पर जब मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा की नजर पड़ी, तो वह बालक को उसके परिजनों से मिलाने की जुगत में लग गये. पूछ ताछ मंे सात वर्षीय बालक ने […]
