एसडीओ ने की फसल क्षति पूर्ति की समीक्षा

चौथम. एसडीओ सुनील कुमार ने शुक्रवार को फसल क्षति पूर्ति की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान एसडीओ ने फसल क्षतिपूर्ति वितरण में अनावश्यक हो रहे विलंब को लेकर फटकार भी लगायी. एसडीओे ने मुआवजे वितरण प्रक्रिया की अद्यतन जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय चौधरी एवं सीओ निशांत कुमार से ली. वहीं अब तक किये गये […]

चौथम. एसडीओ सुनील कुमार ने शुक्रवार को फसल क्षति पूर्ति की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान एसडीओ ने फसल क्षतिपूर्ति वितरण में अनावश्यक हो रहे विलंब को लेकर फटकार भी लगायी. एसडीओे ने मुआवजे वितरण प्रक्रिया की अद्यतन जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय चौधरी एवं सीओ निशांत कुमार से ली. वहीं अब तक किये गये आरटीजीएस बैंकिंग की जानकारी ली. वहीं फसल क्षति का आकलन 50 फीसदी करने का निर्देश दिया. एसडीओ ने प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने का निर्देश देते हुए आरटीपीएस में अतिरिक्त कंप्यूटर सेट लगवाने को कहा. विदित हो कि निर्देशित प्रशासनिक आदेश के तहत 18 मई तक किसानों के बीच राशि वितरण करने का अंतिम तिथि निर्धारित किया गया था. मौके पर उन्होंने आरटीपीएस कार्यालय का भी निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >