प्रेम प्रसंग में अगवा लड़की बरामद

बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर पंचायत के भोलादास बासा गांव से प्रेम प्रसंग में अगवा हुई लड़की को पुलिस ने मंगलवार की देर शाम उसके रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया. दो मार्च को गांव का ही 22 वर्षीय युवक राजेश कुमार उक्त लड़की को प्रेम प्रसंग में लेकर फरार हो गया था. आरोपी […]

बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर पंचायत के भोलादास बासा गांव से प्रेम प्रसंग में अगवा हुई लड़की को पुलिस ने मंगलवार की देर शाम उसके रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया. दो मार्च को गांव का ही 22 वर्षीय युवक राजेश कुमार उक्त लड़की को प्रेम प्रसंग में लेकर फरार हो गया था. आरोपी युवक उक्त लड़की को ट्यूशन पढ़ाता था. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं एवं मौका पाकर युवक किसी बहाने लड़की को पिरनगरा बुला कर फरार हो गया. लड़की के परिजनों ने मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलायी. पंचायत के निर्देश पर आरोपी युवक समेत उसके परिजनों पर लड़की अगवा करने का मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस ने खगडि़या स्थित लड़की के मामा के घर से उसे बरामद कर 164 का बयान दर्ज करा कर लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >