बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनागर गांव में बुधवार को बासडीह की जमीन पर घर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज पुलिस प्रतिवेदन पर पीएचसी में कराकर दोनों पक्षों की ओर प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने बताया कि एक पक्ष के रामप्रसाद मंडल की शिकायत पर 10 लोगों को नामजद व दूसरे पक्ष के तेज नारायण शर्मा की शिकायत पर पहले पक्ष के चार लोगों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
घर बनाने को लेकर मारपीट , कई घायल
बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनागर गांव में बुधवार को बासडीह की जमीन पर घर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज पुलिस प्रतिवेदन पर पीएचसी में कराकर दोनों पक्षों की ओर प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. […]
