बारिश के बाद गरमी से बेहाल रहे लोग

प्रतिनिधि, खगडि़याबुधवार की दोहपर हुई बारिश से गरमी घटने के बजाय बढ़ गयी. सुबह-सुबह ही तेज धूप से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया, लेकिन दोपहर हुई बारिश से लोगों को गरमी से राहत मिलने की आस जगी. पर, लगभग 20 मिनट की बारिश के बाद जैसे ही खत्म हुई, तेज धूप व […]

प्रतिनिधि, खगडि़याबुधवार की दोहपर हुई बारिश से गरमी घटने के बजाय बढ़ गयी. सुबह-सुबह ही तेज धूप से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया, लेकिन दोपहर हुई बारिश से लोगों को गरमी से राहत मिलने की आस जगी. पर, लगभग 20 मिनट की बारिश के बाद जैसे ही खत्म हुई, तेज धूप व उमस से लोग बेहाल हो गये. बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री मापा गया. वहीं महज 15 से 20 मिनट की बारिश से ही शहर में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. लोगों को आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है. सबसे ज्यादा खराब स्थित अस्पताल चौक तथा गोशाला रोड की हो गयी है. बारिश से इन सड़कों पर घुटने भर कीचड़ भी जमा हो गया है. इससे सबसे ज्यादा परेशानी पैदल यात्रियों को होती है. हालांकि बुधवार को हुई बारिश से आम व लीची की फसल को फायदा होने की संभावना बतायी गयी है. किसान विनोद कुमार ने बताया कि आम व लीची की फसल को बारिश से फायदा होगा. उन्होंने बताया कि बारिश के पानी से आम व लीची पुष्ट होंगे. वहीं पेड़ में लगे कीड़े भी नस्ट हो जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >