नर्सों की नियुक्ति में आनाकानी

खगडि़या. राज्य सरकार द्वारा चयनित ए ग्रेड नर्सों में से 56 नर्स जिले के सौ शय्या अस्पताल को मिली हैं. ए ग्रड नर्सों की नियुक्ति 19 मई को होनी थी, लेकिन सीएस द्वारा इस कार्य में आनाकानी की जा रही है. इधर चयनित नर्स वंदना कुमारी, अंजु कुमारी, नूतन कुमारी, रेशमी कुमारी, शोभा कुमारी, उषा […]

खगडि़या. राज्य सरकार द्वारा चयनित ए ग्रेड नर्सों में से 56 नर्स जिले के सौ शय्या अस्पताल को मिली हैं. ए ग्रड नर्सों की नियुक्ति 19 मई को होनी थी, लेकिन सीएस द्वारा इस कार्य में आनाकानी की जा रही है. इधर चयनित नर्स वंदना कुमारी, अंजु कुमारी, नूतन कुमारी, रेशमी कुमारी, शोभा कुमारी, उषा सिन्हा, पूजा कुमारी, आशा कुमारी, शांति कुमारी ने जिलाधिकारी राजीव रोशन को आवेदन देते हुए कहा है कि राज्य सरकार इस जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 56 ए ग्रेड नर्सों को आवंटित किया है. सीएस डॉ विजय कुमार सिन्हा से इस संबंध में कहे जान पर सौ शय्या अस्पताल में मात्र सात ए गेड नर्सों की आवश्यकता बतायी जा रही है, जबकि नियुक्ति प्राधिकार सीएस ही होते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >