धूमधाम से मना जयंती समारोह

फोटो है 10 व 11 में कैप्सन :- सकरोहर स्थित तपोभूमि पर जयंती व पुण्यतिथि समारोह में भाग लेते सत्संग प्रेमी, निकली प्रभात फेरी. बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के सकरोहर गांव स्थित संत शाही जी महाराज के तपोभूमि परिसर में महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज का परिनिर्वाण दिवस एवं संत शाही स्वामी जी का जयंती समारोह […]

फोटो है 10 व 11 में कैप्सन :- सकरोहर स्थित तपोभूमि पर जयंती व पुण्यतिथि समारोह में भाग लेते सत्संग प्रेमी, निकली प्रभात फेरी. बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के सकरोहर गांव स्थित संत शाही जी महाराज के तपोभूमि परिसर में महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज का परिनिर्वाण दिवस एवं संत शाही स्वामी जी का जयंती समारोह हर्षोल्लास के के साथ मनाया गया. मंगलवार को इस अवसर पर सत्संगप्रेमियों ने तपोभूमी में भव्य समारोह किया. इसके पूर्व सत्संगप्रेमियों ने गाजे-बाजे के साथ प्रभातफेरी निकाली. प्रभात फेरी तपोभूमी से निकलकर गांव के विभिन्न मार्गो का भ्रमण कर समारोहस्थल पहुंची. इस दौरान श्रद्धालुओं के गगनभेदी नारे से गांव गुंजायमान होता रहा. तपोभूमि पर अपराह्नकालीन सत्संग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन में भक्तिमय गीतों ने सत्संगप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. स्वामी महेश्वरानंद बाबा ने प्रवचन किया. मौके पर श्याम शाही, लड्डू बाबा, नारायण प्रसाद सिंह, उमेश सिंह, आनंदी सिंह, जगरूप साह, अशोक दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >