कर्ज के दबाव में युवक ने की खुदकुशी

प्रयाग ग्रुप का अभिकर्ता था मृत युवकप्रतिनिधि, गोगरीथाना क्षेत्र के गोरैयाबथान गांव मंे मंगलवार की सुबह कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. मृत युवक प्रयाग ग्रुप में एजेंट था. चिटफंड पर नकेल लगाने लिए सरकार के निर्देश पर प्रयाग ग्रुप को सील कर दिया गया था. तभी से […]

प्रयाग ग्रुप का अभिकर्ता था मृत युवकप्रतिनिधि, गोगरीथाना क्षेत्र के गोरैयाबथान गांव मंे मंगलवार की सुबह कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. मृत युवक प्रयाग ग्रुप में एजेंट था. चिटफंड पर नकेल लगाने लिए सरकार के निर्देश पर प्रयाग ग्रुप को सील कर दिया गया था. तभी से उस कंपनी में पैसा जमा करने वाले लोगों द्वारा अपने रुपये को लेकर उक्त युवक पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. थाना क्षेत्र के गोरैयाबथान निवासी आनंदी साह का 35 वर्षीय पुत्र रविंद्र लोगों के लगातार तकादे से उब गया था, इसलिए उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जब तक परिजनों को पता चलता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही गोगरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया. लोगों ने बताया कि युवक के घर में बुधवार को भतीजी की शादी थी. अचानक हुई इस घटना से परिजन व गांव के लोग सदमे में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >