अलौली. अनाज के बदले अब उपभोक्ताओं को खाता में रुपये भी दिया जायेगा. यह रुपया सब्सिडी के रूप में दिया जायेगा. इसका उपयोग उपभोक्ता अपने मन के अनुसार कर सकेंगे. उक्त योजना को लेकर सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह एमओ चौधरी वसंत कुमार सिंह ने प्रखंड परिसर में डीलरों के साथ बैठक की. डीलरों को निर्देश देते हुए एमओ ने बताया कि उपभोक्ताओं का बैंक खाता एवं आधार कार्ड उपलब्ध कराये. सभी डीलर उपभोक्ताओं की सूची कार्यालय को उपलब्ध कराये ताकि कूपन वितरण सुनिश्चित किया जा सके. डीलर उपयोगिता प्रमाण पत्र समय से जमा करें. समय से उठाव समय से वितरण प्रतिदिन सुनिश्चित करें. एमओ ने उक्त निर्देश का सख्ती से पालन करने की बात कही. मौके पर डीलर संघ के अध्यक्ष रूदल यादव, कार्यालय मंत्री अरूण सम्राट, उपाध्यक्ष सुनील यादव , नंद किशोर सदा, सुरेश राय, गंगा यादव, अशोक पासवान, चंदन कुमार, हीरा लाल, अमरजीत यादव, बालक यादव, केदार रजक, राम लखन सिंह, अनिल कुमार, अमर कुमार आदि उपस्थित थे.
एमओ ने की डीलरों के साथ बैठक
अलौली. अनाज के बदले अब उपभोक्ताओं को खाता में रुपये भी दिया जायेगा. यह रुपया सब्सिडी के रूप में दिया जायेगा. इसका उपयोग उपभोक्ता अपने मन के अनुसार कर सकेंगे. उक्त योजना को लेकर सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह एमओ चौधरी वसंत कुमार सिंह ने प्रखंड परिसर में डीलरों के साथ बैठक की. डीलरों […]
