मुआवजा वितरण में गड़बड़ी का आरोप

परबत्ता. प्रखंड के अवेला पंचायत अंतर्गत डुमडि़या खुर्द गांव के दर्जनों किसानो ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय आकर कृषि इनपुट यानि फसल क्षति मुआवजा के वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अपना विरोध प्रखंड प्रशासन के समक्ष दर्ज कराया. बीडीओ, सीओ समेत तमाम पदाधिकारी के मुख्यालय से बाहर रहने के कारण इन किसानों ने […]

परबत्ता. प्रखंड के अवेला पंचायत अंतर्गत डुमडि़या खुर्द गांव के दर्जनों किसानो ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय आकर कृषि इनपुट यानि फसल क्षति मुआवजा के वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अपना विरोध प्रखंड प्रशासन के समक्ष दर्ज कराया. बीडीओ, सीओ समेत तमाम पदाधिकारी के मुख्यालय से बाहर रहने के कारण इन किसानों ने अपना विरोध तथा मांग पत्र लिखित रुप में प्रखंड के प्रधान सहायक को सौंपा. आवेदन में कहा गया है कि कई किसानों के आवेदन को अधिकारियों द्वारा रद्द कर दिया गया है. वितरण में बिचौलियों की मनमानी तथा राजस्व कर्मचारी द्वारा अद्यतन रसीद काटने में आनाकानी का भी आरोप लगाया गया है. शिकायत करने आये किसानों में शिव कुमार राय,डॉ अवनीश कुमार ठाकुर,पवन कुमार राय,बबलू राय,अमित कुमार राय,प्रवेश ठाकुर, हीरा कुंवर,मुरारी ठाकुर समेत दर्जनों किसान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >