होमगार्डों का धरना जारी

खगडि़या. गृह रक्षकों का दूसरे दिन रविवार को भी हड़ताल जारी रहा. सभी लोग कोसी कॉलेज के मैदान में विभिन्न मांगों के समर्थन में लगातार धरना पर बैठे रहे हैं.धरना पर संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि गृह रक्षक सामूहिक हड़ताल पर रविवार को भी डटे रहे. उन्होंने कहा कि 18 मई को […]

खगडि़या. गृह रक्षकों का दूसरे दिन रविवार को भी हड़ताल जारी रहा. सभी लोग कोसी कॉलेज के मैदान में विभिन्न मांगों के समर्थन में लगातार धरना पर बैठे रहे हैं.धरना पर संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि गृह रक्षक सामूहिक हड़ताल पर रविवार को भी डटे रहे. उन्होंने कहा कि 18 मई को मशाल जुलूस निकाल कर कोसी कॉलेज, समाहरणालय होते हुए अनुमंडल, सदर अस्पताल आदि का भ्रमण करेंगे. वहीं 19 मई को मशाल जुलूस निकाल कर शहर का भ्रमण किया जायेगा. सभा को सचिव कौशल किशोर यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, भरत यादव, शिव कुमार, राम विलास राम, सत्येंद्र वर्मा, दु: खन प्रसाद यादव सहित दर्जनों गृह रक्षक ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >