भाजपा कार्यकर्ता करेंगे सदस्यता की जांच

फोटो है 2 में कैप्सन : बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधि, खगडि़यासदस्यता अभियान के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता सदस्यता प्राप्त करने वाले व्यक्ति की भी जांच करेंगे. इसके लिए रविवार को भाजपा के पांच वार्डों की कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने की. जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने कार्यशाला […]

फोटो है 2 में कैप्सन : बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधि, खगडि़यासदस्यता अभियान के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता सदस्यता प्राप्त करने वाले व्यक्ति की भी जांच करेंगे. इसके लिए रविवार को भाजपा के पांच वार्डों की कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने की. जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि- हमलोगों ने जितने भी सदस्य बनाये हैं, उन सबों के घर पर कुशल- क्षेम पूछने पुन: जायेंगे. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष इसकी जानकारी लेंगे. इसलिए सभी सदस्यों से पुन: 18001034444 पर मिस्ड कॉल करवाना है. साथ ही साथ हमें यह भी पता चलेगा कि समाज के बिल्कुल गलत व्यक्ति ने तो भाजपा की सदस्यता नहीं ले ली है. पारिवारिक दायित्व के निर्वहन के साथ हमें सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व का भी निर्वहन करना है. सभी साथी बिहार में बदलाव के लिये तैयार हो जायंे. बिहार को दुर्भाग्य से बाहर निकलना है. केंद्र में हमारी सरकार है, तो बिहार में भी अपनी सरकार लानी है. पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी ने कहा कि हमलोग सिर्फ कमल फूल की चर्चा करें. समाज को संदेश पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं. वरीय नेता राजकुमार विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा ने सबके साथ निष्ठा पूर्वक कार्य किया. सभी दलों ने भाजपा के साथ गद्दारी की है. कार्यशाला में अश्विनी चौधरी, विजय चंद्रवंशी, रविराज , विजय यादव, सुशील अकेला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >