महेशखंटू. गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक में जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था में सुधार लाना अधिकारी के लिए चुनौती बना गयी है. सर्किल नंबर एक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू कराना तो दूर की बात है. इस क्षेत्र में एक भी दुकान सही समय से न तो खुलती है और न ही बंद होती है.
कई पंचायत के लोगों ने बताया कि उनलोगों को अब तक कई माह से अनाज नहीं मिला है. अधिकारियों को सूचना दी जाती है कि अनाज का वितरण कर दिया गया है. स्थानीय कई उपभोक्ताओं ने बताया जांच हो तो स्पष्ट हो जायेगा कि कितने लोगों को समय से खाद्यान्न मिल पाया है. सभी लोगों ने एसडीओ से इसके जांच की मांग की है.
