गाड़ी की ठोकर से युवक घायल

मानसी. थाना क्षेत्र के एनएच 31 चुकती ढाला के समीप गाड़ी की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार चुकती निवासी लोहा सिंह का 22 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रही किसी अधिकारी की गाड़ी ने उसे ठोकर […]

मानसी. थाना क्षेत्र के एनएच 31 चुकती ढाला के समीप गाड़ी की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार चुकती निवासी लोहा सिंह का 22 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रही किसी अधिकारी की गाड़ी ने उसे ठोकर मार दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गाड़ी ठोकर मार कर फरार हो गया. लोगों ने कुछ देर तक एनएच 31 को जाम कर दिया. मौके पर थानाध्यक्ष राम उदय तिवारी ने पहुंच कर स्थानीय नागरिक बलवीर चांद ने लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया. घायल हो प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >