खगडि़या . जिले की कोई भी आंगनबाड़ी सेविका अपने निजी मकान में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नहीं करेगी. निर्देश का पालन नहीं करने वाली सेविका पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. उक्त निर्देश शनिवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सियाराम सिंह ने सभी पर्यवेक्षिका एवं सभी बाल परियोजना पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दिये. उन्होंने कहा कि पांच दिन के अंदर जिले की सभी पर्यवेक्षिका आंगनबाड़ी संचालन के लिए मकान मालिक का बैंक खाता नंबर कार्यालय को सुपुर्द करें, ताकि मकान मालिक के खाते में भाड़े की राशि भेजे जा सके. वहीं कई बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पोषाहार का बिल ट्रेजरी में जमा करने में विलंब होने की शिकायत की. उन्होंने बताया कि ट्रेजरी के बील पास में विलंब के कारण सेविका द्वारा समय पर पोषाहार का वितरण नहीं किया जाता है. इसके कारण बच्चों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है. उक्त बैठक में जिले के सभी सीडीपीओ व पर्यवेक्षिका सहित कर्मी उपस्थित थे.
कोई भी सेविका अपने निजी मकान में नहीं चलायेगी केंद्र
खगडि़या . जिले की कोई भी आंगनबाड़ी सेविका अपने निजी मकान में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नहीं करेगी. निर्देश का पालन नहीं करने वाली सेविका पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. उक्त निर्देश शनिवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सियाराम सिंह ने सभी पर्यवेक्षिका एवं सभी बाल परियोजना पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दिये. उन्होंने कहा […]
