अतिक्रमण हटाओ से प्रभावित हुए फुटकर दुकानदार

खगडि़या. शहर में रेलवे के जमीन पर अतिक्रमण कर व्यवसाय चलाने वाले व्यवसायियों पर शुक्रवार को रेल प्रशासन का डंडा चला. मुस्तैदी के साथ रेल अधिकारियों ने रेल ऊपरगामी पुल के नीचे से अतिक्रमण हटाया. रेलवे की जमीन को खाली करवाने से सैकड़ों फुटकर दुकानदार प्रभावित हो गये हैं. इधर कई फुटकर दुकानदारों ने बताया […]

खगडि़या. शहर में रेलवे के जमीन पर अतिक्रमण कर व्यवसाय चलाने वाले व्यवसायियों पर शुक्रवार को रेल प्रशासन का डंडा चला. मुस्तैदी के साथ रेल अधिकारियों ने रेल ऊपरगामी पुल के नीचे से अतिक्रमण हटाया. रेलवे की जमीन को खाली करवाने से सैकड़ों फुटकर दुकानदार प्रभावित हो गये हैं. इधर कई फुटकर दुकानदारों ने बताया कि रेलवे के जमीन पर सैकड़ों दुकानदार अपना व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण करते हैं. चक्का युक्त दुकानदारों ने अपना ठेला हटा लिया.

लेकिन बड़े व्यवसायी करने वाले व्यवसायी अपना दुकान चला रहे थे. कहां है रेलवे की जमीन अतिक्रमित रेलवे की जमीन बखरी बस स्टैंड, माल गोदाम चौक के पूर्वी भगा में बड़े व्यवसायी द्वारा लाखों रुपये का कारोबार किया जाता है. इसके अलावे स्टेशन चौक, राम जानकी हनुमान मंदिर को पूर्वी भाग में रेडिमेड चप्पल तथा होटल के जमीन अभी भी अतिक्रमण की चपेट में हैं.

वहीं सन्हौली रेलवे फुटओवर ब्रिज के निकट रेलवे की जमीन अतिक्रमण की जद मे हैं. रेलवे प्रशासन अगर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना चाहती है तो सबसे पहले बखरी बस स्टैंड स्थित छोटे बड़े दुकान को हटाये और माल गोदाम चौक के पूर्वी भाग में लगभग 100 मीटर रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >