सफाई कर्मचारी गये हड़ताल पर

फोटो है 10 में कैप्सन : नगर परिषद के बाहर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारीखगडि़या. नगर परिषद के सफाईकर्मी शुक्रवार को कामकाज ठप कर हड़ताल पर चले गये. सफाई कर्मियों ने नये मानदेय एवं नियोजन नियमावली 2015 को लागू करने की मांग की. सफाई कर्मी विक्रम राम, संजय मल्लिक,पंकज मल्लिक, चंदन मल्लिक सहित दर्जनों कर्मियों ने […]

फोटो है 10 में कैप्सन : नगर परिषद के बाहर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारीखगडि़या. नगर परिषद के सफाईकर्मी शुक्रवार को कामकाज ठप कर हड़ताल पर चले गये. सफाई कर्मियों ने नये मानदेय एवं नियोजन नियमावली 2015 को लागू करने की मांग की. सफाई कर्मी विक्रम राम, संजय मल्लिक,पंकज मल्लिक, चंदन मल्लिक सहित दर्जनों कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी पांच सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक सफाई का काम बंद रहेगा. उन्होंने कहा कि सभी कर्मी शुक्रवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गये हैं. वे शनिवार को मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकालेंगे. पांच सूत्री मांगों में रविवार को अवकाश देने, सशक्त स्थायी समिति नगर परिषद द्वारा की गयी मानदेय राशि को अप्रैल से लागू करने, नियोजन नियमावली 2015 में पारित निर्णय के आलोक में नियोजन अवधि 60 वर्ष तक के लिए अप्रैल माह से लागू करने आदि हैं. सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से शुक्रवार को विभिन्न मार्गों में गंदगी से लोगों को चलना दूभर था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >