छह मध्य विद्यालय बनेंगे हाइस्कूल : विधायक

अलौली. प्रखंड क्षेत्र के छह मध्य विद्यालयों को उत्क्रमित कर हाइस्कूल बनाये जाने की स्वीकृति विभाग से मिल गयी है. यह क्षेत्र के लिए बड़ी खबर है. क्योंकि इस क्षेत्र में हाइस्कूलों की घोर कमी है. इस कारण छात्रों को माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने में काफी परेशानी होती है. ये जानकारी देते हुए विधायक रामचंद्र […]

अलौली. प्रखंड क्षेत्र के छह मध्य विद्यालयों को उत्क्रमित कर हाइस्कूल बनाये जाने की स्वीकृति विभाग से मिल गयी है. यह क्षेत्र के लिए बड़ी खबर है. क्योंकि इस क्षेत्र में हाइस्कूलों की घोर कमी है. इस कारण छात्रों को माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने में काफी परेशानी होती है. ये जानकारी देते हुए विधायक रामचंद्र सदा ने बताया कि छह मिडिल स्कूल को उत्क्रमित कर हाइस्कूल बनाया जायेगा. अलौली क्षेत्र काफी पिछड़ा क्षेत्र है. पिछले साढ़े चार वर्षों से सोच समझ के साथ विकास की गाड़ी को चलाना पड़ा है. अलौली प्रखंड के गोंदू मिडिल स्कूल सहसी, चेराखेर पंचायत के मिडिल स्कूल मोहराघाट, आनंद पुर मारन पंचायत के मिडिल स्कूल बरियाही, चातर पंचायत के मिडिल स्कूल चातर घाट, गोरियामी पंचायत के मिडिल स्कूल लड़ही, खगडि़या प्रखंड के बरैय पंचायत अंतर्गत मिडिल स्कूल सुगठिया को उत्क्रमित हाई स्कूल बनाने की स्वीकृति विभाग से प्राप्त हो गयी है. उक्त अवसर पर कार्यालय कक्ष में बीडीओ राकेश कुमार, सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह, विधायक पीए संजय सदा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >