गड़बड़ी के कारण सात का नियोजन रद्द

खगडि़या. गड़बड़ी के कारण ही हाल के दिनों में जिले के सात कार्यपालक सहायकों की सेवा डीएम राजीव रोशन ने समाप्त की है. इन सभी सहायकों को नियम विपरीत तरीके से बहाल किया गया था. विभागीय सूत्रों के मुताबिक विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में कार्य कर रही रीना कुमारी को इस लिए हटाया गया, क्योंकि वह […]

खगडि़या. गड़बड़ी के कारण ही हाल के दिनों में जिले के सात कार्यपालक सहायकों की सेवा डीएम राजीव रोशन ने समाप्त की है. इन सभी सहायकों को नियम विपरीत तरीके से बहाल किया गया था. विभागीय सूत्रों के मुताबिक विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में कार्य कर रही रीना कुमारी को इस लिए हटाया गया, क्योंकि वह हिंदी टाइपिंग में पास ही नहीं हुई थीं. इसके अलावा मो लबरेज शमीम, दिलीप कुमार, भरत कुमार भारती, नवीन कुमार, मृत्युंजय कुमार को भी कार्यपालक सहायक के पद से हटाया गया है. क्योंकि पैनल की जांच के क्रम में यह पाया गया कि मेधा क्रमांक को तोड़ मरोड़ बिना रोस्टर स्वीकृत किये ही इन अभ्यर्थियों को नियोजित किया गया था. उल्लेखनीय है कि इन दिनों कार्यपालक सहायक बहाली की जांच चल रही है. इस जांच में भी कई चौकाने वाली बातें सामने आ रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >