आयुक्त की खबर का जोड़

बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजाचौथम. मुंगेर प्रमंडल आयुक्त लियन कुंगा ने शुक्रवार को संभावित बाढ़ के लिए चल रही प्रशासनिक तैयारी का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान आयुक्त बेलदौर एवं चौथम प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ के पूर्व चल रही तैयारियों का जायजा लिये. वहीं आंधी तूफान से हुई […]

बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजाचौथम. मुंगेर प्रमंडल आयुक्त लियन कुंगा ने शुक्रवार को संभावित बाढ़ के लिए चल रही प्रशासनिक तैयारी का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान आयुक्त बेलदौर एवं चौथम प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ के पूर्व चल रही तैयारियों का जायजा लिये. वहीं आंधी तूफान से हुई क्षति एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे राहत कार्य फसल एवं फलदार वृक्षों की हुई क्षति का आकलन किया. मौके पर डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी, एसडीओ सुनील कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी केके मिश्रा, जिला जन शिकायत कमल किशोर, प्रभारी सुधीर कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव रंजन, वरीय प्रभारी राजेश रंजन, सीओ, बीडीओ, बीएओ आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >