सीट बंटवारे को लेकर जताया विरोध

गोगरी. खगडि़या जिला कांगे्रस कमेटी के पूर्व पार्टी प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी शोभांकांत चौधरी ने राज्य की 24 सीटों पर होने वाले विधान पार्षद चुनाव में राजद व जदयू को 10 – 10 सीटें व कांग्रेस व सीपीआइ को दो-दो सीटें दिये जाने का विरोध किया है. श्री चौधरी ने बताया कि इसके पूर्व भी […]

गोगरी. खगडि़या जिला कांगे्रस कमेटी के पूर्व पार्टी प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी शोभांकांत चौधरी ने राज्य की 24 सीटों पर होने वाले विधान पार्षद चुनाव में राजद व जदयू को 10 – 10 सीटें व कांग्रेस व सीपीआइ को दो-दो सीटें दिये जाने का विरोध किया है. श्री चौधरी ने बताया कि इसके पूर्व भी राजद द्वारा विगत लोकसभा चुनाव में मात्र तीन सीट दिया गया था. इस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विरोध किया था और सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है. ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय दलों से तालमेल बंद कर देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >