अलौली. कैंप लगा कर फसल क्षति आवेदन की रिपोर्ट आज (शुक्रवार) तैयार करें. ताकि अगली दिन लाभुकों के खाता में राशि डाली जा सकें. उक्त बातें गुरुवार को प्रखंड परिसर में स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण भवन में संबंधित पदाधिकारियों कर्मियों के बीच फसल क्षति आवेदन की समीक्षा के दौरान डीएम राजीव रोशन ने कही. उन्होंने कहा कि प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी कैंप लगा कर आज ही आवेदन की रिपोर्ट तैयार करेंगे. डीएम ने सभी पंचायत के कृषि सलाहकारों का बारी-बारी से समीक्षा की. गौड़ाचक, भिखारीघाट ,चेराखेरा ,आनंदपुर ,मारन व दहमा खैरी ,खुटहा पंचायत कृषि सलाहकारों को फटाकर लगाते हुए डीएम ने कहा कि यहां सबसे कम रिपोर्ट हुई है, जबकि आवेदनों की संख्या अधिक है. आनंदपुर मारन पंचायत के 3399 आवेदन के बदले 295 का रिपोर्ट, दहमा खेरी खुटहा पंचायत के 2284 आवेदन की तुलना में 332 का ही एडभाइस बन पाया है. वहीं गौड़ाचक पंचायत में 170, भिखारी घाट में 268, चेराखेरा में 167 का ही एडभाइस तैयार हो पाया है. डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि जिस लाभुकों को फसल क्षति मुआवजा राशि प्राप्त होना है और उसके पास बैंक खाता नहीं है तो आज ही बैंक में वैसे लाभुकों को खाता खुलवाना सुनिश्चित करें. ताकि कल उनके खाता में मुआवजे की राशि भेजी जा सके. समीक्षा के दौरान एसडीएम सुनील कुमार यादव, वरीय उपसमाहर्ता रहमान, डीसीएलआर ओमप्रकाश महतो, निदेशक विंदेश्वरी प्रसाद, बीडीओ राकेश कुमार आदि मौजूद थे.
फसल क्षति आवेदन की रिपोर्ट आज करें तैयार : डीएम
अलौली. कैंप लगा कर फसल क्षति आवेदन की रिपोर्ट आज (शुक्रवार) तैयार करें. ताकि अगली दिन लाभुकों के खाता में राशि डाली जा सकें. उक्त बातें गुरुवार को प्रखंड परिसर में स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण भवन में संबंधित पदाधिकारियों कर्मियों के बीच फसल क्षति आवेदन की समीक्षा के दौरान डीएम राजीव रोशन ने कही. उन्होंने […]
