कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध जांच के निर्देश

खगडि़या. जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) के कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध जांच के आदेश दिये गये है. नगर व विकास विभाग ने इसे विभाग के कार्यपालक अभियंता रामानंद महतो के विरुद्ध की गयी शिकायत पर जांच के आदेश दिया है. विभाग के उपसचिव विजय रंजन ने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखा है. शिकायतकर्ता […]

खगडि़या. जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) के कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध जांच के आदेश दिये गये है. नगर व विकास विभाग ने इसे विभाग के कार्यपालक अभियंता रामानंद महतो के विरुद्ध की गयी शिकायत पर जांच के आदेश दिया है. विभाग के उपसचिव विजय रंजन ने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखा है. शिकायतकर्ता शैलेंद्र सिंह ने नगर व आवास विभाग के प्रधान सचिव से कार्यपालक अभियंता की शिकायत की थी. इन्होंने प्रधान सचिव को दिये आवेदन में कहा था कि वित्त विभाग द्वारा जारी परिपत्र 12203 दिनांक पांच सितंबर 2013 के विपरीत जाकर कार्यपालक अभियंता ने स्थानीय स्तर पर योजना की राशि रखने के लिए बैंक में एक से अधिक खाता खोला है तथा वित्तीय वर्ष 14-15 में आवंटन नहीं रहने के बावजूद इन्होंने (अभियंता) 16 लाख रुपये का चेक काटा है. आवेदक की शिकायत पर राज्य स्तर से जांच के निर्देश दिये गये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >