खगडि़या. जिले में किसानों से सरकारी दर पर गेहूं की खरीदारी की जायेगी. खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा किसानों को गेहूं का न्यूनतम मूल्य दिलाने के लिए गेहूं की खरीदारी आरंभ करने कोे कहा गया है. डीएसओ डीएन झा ने बताया कि गेहूं का न्यूनतम मूल्य 1450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. एसएफसी को प्रत्येक प्रखंडों में क्रय केंद्र खोलने का निर्देश राज्य स्तर से दिया गया है. किसानों से सभी पैक्सों को गेहूं की खरीदारी करने को कहा गया. पैक्स किसानों से गेहूं खरीद कर एसएफसी को उपलब्ध करायेगी. जिले में 31 जुलाई तक किसानों से क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीदारी होगी. राज्य स्तर से हालांकि गेहूं अधिप्राप्ति का लक्ष्य नहीं दिया गया है.
31 जुलाई तक होगा गेहूं की खरीदारी
खगडि़या. जिले में किसानों से सरकारी दर पर गेहूं की खरीदारी की जायेगी. खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा किसानों को गेहूं का न्यूनतम मूल्य दिलाने के लिए गेहूं की खरीदारी आरंभ करने कोे कहा गया है. डीएसओ डीएन झा ने बताया कि गेहूं का न्यूनतम मूल्य 1450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया […]
