गोदाम में लगी आग, लाखों का सामा राख

फोटो है 8 मेंकैप्सन- आग बुझाते लोग बेलदौर. स्थानीय बाजार स्थित एक दुकान के गोदाम में आग लग जाने से लाखों रुपये मूल्य का किराना सामान जल कर राख हो गया. लोगों एवं दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर घंटे भर के अंदर काबू पा लिया गया. गणेशी साह के दुकान के गोदाम में […]

फोटो है 8 मेंकैप्सन- आग बुझाते लोग बेलदौर. स्थानीय बाजार स्थित एक दुकान के गोदाम में आग लग जाने से लाखों रुपये मूल्य का किराना सामान जल कर राख हो गया. लोगों एवं दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर घंटे भर के अंदर काबू पा लिया गया. गणेशी साह के दुकान के गोदाम में बुधवार की दोपहर में अचानक आग लग गयी. आग लगने से गोदाम में रखे लाखों का किराना समान जलकर राख हो गया. सूचना पर दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर आग को काबू में किया. पुलिस प्रशासन के साथ साथ ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने में सहयोग किया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. दुकान के गोदाम में आग लगने की खबर से वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >