जर्जर सड़क से लोगों को हो रही है परेशानी

गोगरी. क्षेत्र के गोगरी बाजार को महेशखूंट-अगुवानी पथ से जोड़ने वाली सड़क की जर्जरता से लोग परेशान हैं. हिचकोले खाते हुए यात्रा करना लोगों के लिए मजबूरी बन गयी है. उक्त सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गयी है. इस पर वाहन तो क्या पैदल चलने में भी लोगों को परेशानी होती है. गोगरी बाजार […]

गोगरी. क्षेत्र के गोगरी बाजार को महेशखूंट-अगुवानी पथ से जोड़ने वाली सड़क की जर्जरता से लोग परेशान हैं. हिचकोले खाते हुए यात्रा करना लोगों के लिए मजबूरी बन गयी है. उक्त सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गयी है. इस पर वाहन तो क्या पैदल चलने में भी लोगों को परेशानी होती है. गोगरी बाजार से कौवाकोल मोड़ तक लगभग चार किलोमीटर लंबी उक्त सड़क गोगरी पंचायत व बाजार वासियों के अलावा धनख्ेाता और दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए महेशखूंट तक आने जाने का सरल मार्ग है. यह कौवाकोल मोड़ के पास महेशखूंट अगुवानी पथ में मिलती है. इस कारण उक्त सड़क पर छोटे बड़े वाहनों के अलावा रिक्शा, टमटम ऑटो आदि का आना-जाना लगा रहता है. इसके बावजूद सड़क की दशा की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. कौआकोल सड़क पर सबसे बुरी स्थिति तो धनखेता गांव, पुलिया व तारा मध्य विद्यालय के पास बनी है. गड्ढे में तब्दील उक्त सड़क पर हल्की वर्षा हुई नहीं कि जलजमाव हो जाता है. उक्त स्थल पर तारा मध्य विद्यालय के अलावा एक निजी विद्यालय भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >