डिक्की तोड़ उच्चकों ने उड़ाये एक लाख 45 हजार

खगडि़या. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के गोशाला रोड स्थित एसबीआइ एएमवाइ शाखा के नीचे खड़ी बाइक से उच्चकों ने डिक्की तोड़ कर एक लाख 45 हजार रुपये उड़ा दिये. पुलिस ने शंका के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है. स्टेट बैंक की कृषि शाखा के नीचे बाइक खड़ी कर अमित कुमार बैंक […]

खगडि़या. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के गोशाला रोड स्थित एसबीआइ एएमवाइ शाखा के नीचे खड़ी बाइक से उच्चकों ने डिक्की तोड़ कर एक लाख 45 हजार रुपये उड़ा दिये. पुलिस ने शंका के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है. स्टेट बैंक की कृषि शाखा के नीचे बाइक खड़ी कर अमित कुमार बैंक में राशि निकासी के लिए गया. राशि खाता में नहीं रहने की बात सुनते ही 10 मिनट के अंदर वह बाइक के पास पहुंचा, तब तक उच्चकों ने डिक्की तोड़ कर रुपये उड़ा दिये थे. अमित ने बताया कि वह दूसरे बैंक से राशि की निकासी कर इस शाखा में राशि निकालने के लिए आया था. इसी दौरान उच्चकों ने रुपये उड़ा दिये. चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि शंका के आधार पर सबलपुर गांव के मो इफ्तेखार को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >